Corona Corner

Corona Corner

Corona Updates

कोरोना महामारी के बीच अपने को कैसे तन्दुरुस्त रक्खे - कुछ महत्वपूर्ण बातें

१. घर के अंदर रहिये | हाथों को निरंतर साफ रखिये | सामूहिक भीड़ भाड़ से दूर रहिये |

२. नमक के गरारे दिन में दो बार करिये | याद रखिये गला रोग कारक सूक्ष्म जीवाणुओं /विषाणुओं को शरीर के अंदर प्रवेश का सबसे आसान और प्रमुख मार्ग है | गले से ही श्वसन पथ ,पेट के लिये, बत्तीस दांतों , नाक के लिये , नाक के दोनों और उपस्थित तीन साइनस के लिये , नेत्रों के लिये ,दोनों कान के लिये , मस्तिष्क के लिये अत्यंत सूक्ष्म छेद होते हैं | सूक्ष्म जीवाणु इन मार्गों से बड़ी सुगमता पूर्वक इन अंगों में प्रवेश कर रोग उत्पन्न करने की क्षमता रखते हैं | नियमित गरारा कोरोना विषाणु के संक्रमण को रोकने में सहायक होता है |

३. सुबह शाम घर पर व्यायाम कीजिये | स्थिर साईकिल , टहलकदमी ( Walking inside own house ) या स्ट्रेचिंग व्यायाम कीजिये |

४. योग प्राणायाम या गहरी सांस लीजिये | प्राणायाम फेफड़े के निष्क्रिय पड़े वायु कोशों को सक्रिय रूप से खोल देता है | इस प्रकार शरीर को अतिरिक्त शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है |

५. शाकाहारी स्वास्थ्यपरक भोजन कीजिये | जंक या मदिरा के सेवन से बचे |

६. धूम्रपान कदापि न करें | कोरोना में घर के अंदर धूम्रपान जान लेवा हो सकता है | आपके परिवार पर बुरा असर ( अपरोक्ष धूम्रपान का दोष ) डाल सकता है |

७. अपनों की खोज खबर लीजिये - सुदूर बैठे वृद्ध माता -पिता , परिजन ( माई -धाई ), मित्रों का हाल चाल लीजिये | इस समय फोन का उदारता पूर्वक प्रयोग करे |

८. अपने अनुभव लिखिये | आत्मानुभूति करे | आध्यात्मिक बनें | ध्यान करे I

९. भक्तिमय , आनंददायी संगीत सुने - गीता , रामायण , कोई धर्मग्रंथ , गुरुबानी, कुरान , बाईबिल का पाठ करे I

१०. अपने परिवार को समय दे - पति -पत्नी , माता-पिता एवं बच्चों को |

११. अपने मर्म स्थानों /महत्वपूर्ण शारीरिक बिंदुओं पर नजर रक्खे जैसे अपना वजन , ब्लड प्रेशर , ब्लड शुगर या बुखार की स्थिति | कोरोना में बुखार , खांसी और छींक महत्वपूर्ण लक्षण हैं |

१२. इस समय अपनी औषधियां को लेना न भूलिये - जैसे थायरॉइड अक्षमता वाले , डायबिटीज -ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग , ह्रदय रोगी ,प्रोस्टेट या कैंसर से प्रभावित लोग अपनी दवाइयाँ समयानुसार लेना न भूले | अपने चिकित्सक से निरंतर संपर्क बनाये रखिये | हम सब स्वस्थ और कुशल रहें इसी मंगल कामना के साथ